स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब भयावह हो गए हैं और दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही झारखंड के एक मैनेजमेंट स्कूल में 40 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।