place Current Pin : 822114
Loading...

किशनगंज थानेदार की हत्या केस : 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 11-Apr-21, 11:31 AM

👁 224 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की बंगाल में छापेमारी के दौरान भीड़ द्वारा की गई हत्या मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की। शव किशनगंज थाने में आने और गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद पुलिस पर परिजनों का गुस्सा देखने मिला। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल अगर वहां मौजूद रहकर एक भी गोली चला देते तो भीड़ के चंगुल से उनके भाई की जान बच जाती।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play