स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आये जोरदार भूकंप में कम से कम 8 व्यक्तियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए जबकि 300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस भूकंप के झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे आये भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। उसने बताया कि इसका केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।