राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सलानपुर : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वकांक्षी अभियान की 'दुवारे दुवारे' बोंगो सरकार मुहिम के तहत जीतपुर उतरामपुर पंचायत में काउंटर लगाया गया जहां आम लोगों को "स्वास्थ्य साथी कार्ड" सहित राज्य सरकार द्वारा संचलित प्रत्येक परियोजना का लाभ उठा सकता है।
इस अभियान के पहले दिन जीतपुर उतरामपुर ग्राम पंचायत 11 परियोजनाओं के लिए विभिन्न काउंटर स्थापित किए गया जहाँ लोग फॉर्म भर सकें। आज सुबह से ही जीतपुर उतरामपुर पंचायत के प्रधान तापस चौधरी लोगों के सहायता के लिए शिविर में मौजूद रहे। शिविर में जिला परिषद् के कर्मदाख्य मोहम्मद अरमान, सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह, युवा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पंचायत सदस्य सुजीत मोदक, उपप्रधान बंदना मंडल, तृणमूल कांग्रेस नेता आशुतोष तिवारी, रसमोनी बेसरा, अमृत मंडल और कई लोग उपस्थित रहे ।