स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जहां वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए राज्य ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। अब इस लिस्ट में तेलंगाना भी शामिल हो गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि तेलंगाना में कोरोना वैक्सीन के स्टॉक लगभग खत्म होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल तीन और दिनों के शॉट्स मौजूद हैं।