स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आतंकवादी शनिवार को मारा गया था।