place Current Pin : 822114
Loading...


ममता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, सीबीआई को जांच करनी चाहिए: भारती घोष

location_on WEST BENGAL access_time 10-Apr-21, 10:13 PM

👁 133 | toll 46



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भाजपा नेता भारती घोष ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी की तुलना जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर से की तो राजनीति गलियारों में भूचाल आ गया । " वह देश विरोधी है और देश के हित के विपरीत काम कर रही है। घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को उकसाकर सांप्रदायिक युद्ध छेड़ दिया है। सीतालकुची घटना की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए घोष ने मांग की कि ममता पर राजद्रोह के आरोप के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा, अगर राज्य संपत्ति के खिलाफ हमले और हिंसा भड़काने के आरोप में राजद्रोह का आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, तो ममता बनर्जी ने भी यही किया है और यही कानून भी उनके लिए लागू होना चाहिए। अधिक जानकारी के हत्तपः://anmnewshindi.in https://anmnewshindi.in




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play