स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 2020 में मानो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्रहण लग गया है। बुधवार एक और चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, पांडियन स्टोर्स फेम तमिल टीवी अभिनेत्री और वीजे, चित्रा ने सुबह 9 दिसंबर, 2020 को आत्महत्या कर ली। आप को बता दे चित्रा ने इसी साल अगस्त में चेन्नई के एक व्यवसायी हेमंत से सगाई की थी। चित्रा के आत्महत्या के करने का पता अभी नहीं चल पाया है। अभिनेत्री के आकस्मिक निधन से पूरे तमिलनाडु शोक में डूबा हैं। पुलिस उसके मंगेतर हेमनाथ से पूछताछ कर रही है।