राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: विधनसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव एंव सालानपुर ब्लॉक अध्यक्ष एस बी पांडेय के नेतृत्व हिन्दी भाषा-भाषीयों को जोड़ने के लिए बनजेमिहरी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में सभी हिन्दी प्रोकोष्ठ के सदस्यों सहित क्षेत्र के हिंदी भाषी लोग ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस का प्रचार घर-घर जा कर एंव नुक्कड़ सभा करने की बात कही गई, साथ ही एक जुट होकर बाराबनी से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी बिधान उपाध्याय को भारी बहुमत से जीत कर राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने की संकल्प किया। बैठक में आशुतोष तिवारी, डि बबलू, धनंजय सिंह, भरत गिरी, मन्नू सिद्दीकी, पवन श्रीवास्तव एंव अन्य हिन्दी भाषी लोग उपस्थित रहे।