टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया: जमुड़िया से भाजपा प्रत्याशी तापस राय लगातार अपने प्रचार मे जुटे हुए हैं। आज इसी क्रम में निंघा स्टाफ क्लब के सामने तापस राय ने चाय पर चर्चा की। तापस राय ने अपने समर्थको को संबोधित करते हुए कहा कि कोलीयरी के श्रमिकों के घरों में रसोई, गुसलखाने में मार्बल और टाइल्स का काम किया गया। यह काम किसी और ने नही बल्कि केंद्र सरकार द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार है मगर आम जनता के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि 44 साल से जमुड़िया विधानसभा में बामफ्रंट के विधायक रहे लेकिन जब जमुड़िया विकास से वंचित रहा। बता दे इस मौके पर तापस राय के अलावा प्रमोद पाठक, अमित नोनिया, मुकेश साव, असीम पासवान, कृष्णा पासवान, सुशील जोशी और कुश चटर्जी आदि उपस्थित थे।