एएनएम न्यूज़, डेस्क: चौथे चरण के मतदान के बीच भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के सेनापति प्रशांत किशोर का एक ऑडियो टेप जारी किया है। प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी के इलेक्शन स्ट्रेटजिस्ट हैं। ऑडियो टेप में प्रशांत किशोर खुद कुबूल करते हैं कि बंगाल में बीजेपी की सुनामी है, पीएम नरेंद्र मोदी बहुत पॉपुलर हैं। टेप में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि पीएम मोदी पूरे देश में एक कल्ट की तरह हैं, लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। बीजेपी की ओर से जारी किए गए इस विस्फोटक टेप पर प्रशांत किशोर की सफाई भी आ गई है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी से पूरा ऑडियो टेप रिलीज़ करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि सबसे बड़ी बात ये है कि बीजेपी अपने नेताओं से ज़्यादा मेरे टेप को सीरियसली ले रही है।