स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि कोविड की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए ‘सोनार बांग्ला’ के लिए भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं।’ इसके साथ ही ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं बंगाल में अपने भाइयों और बहनों से आग्रह करती हूं कि वे आज बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।’