place Current Pin : 822114
Loading...


अग्निमित्रा पॉल के नाम को किया गन्दा, तृणमूल पर लगा आरोप

location_on WEST BENGAL access_time 09-Apr-21, 02:33 PM

👁 132 | toll 43



1 2.0 star
Public

राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़, आसनसोल : विधानसभा चुनाव नजदीक आती जा रही है और इसी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा राजनीतिक दलों के नए-नए कारनामें भी सामने आ रहे हैं। कहीं पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में दीवार लेखन तो कहीं चुनाव प्रचार में लगे हुए है। वही इसी बिच आसनसोल में आसनसोल दक्षिण भाजपा के उम्मीदवार और बॉलीवुड की फ़ैशन डिज़ाइनर अग्निमित्रा पॉल के लिखे गए नाम के ऊपर गोबर लेप दिया गया है। इस घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है। दूसरी तरफ तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है। बता दे अग्निमित्र पॉल आज सुबह चुनाव प्रचार के लिए निकली तो उन्होंने अचानक अपने नाम के ऊपर गोबर से लीपती एक दीवार देखी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play