स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्म माफिया के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। इस बार कंगना ने अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में भी बड़ी बात कही है। कंगना ने हाल ही में खुलासा किया कि थलाइवी फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने भी उनकी प्रशंसा की है। कंगना के मुताबिक फिल्म माफिया के डर से अक्षय कुमार ने सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ नहीं की। बकौल कंगना, अक्षय ने उन्हें कॉल कर तारीफ की।