place Current Pin : 822114
Loading...


हाथियों का आतंक, महिला की मौत

location_on WESTBENGAL access_time 08-Apr-21, 11:50 AM

👁 82 | toll 29



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : धनबास के टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के मछियारा में आज तड़के सुबह 4 बजे हाथी ने महुआ चुनने गई एक महिला की पटककर जान ले ली। दरअसल ग्रामीण महिला महुआ चुनने गांव के बाहर एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ी थी। अंधेरे के कारण हाथी के आने की आहट का उसे पता नहीं चला। अचानक हाथी को सामने देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वहीं दूर में महुआ चुनने आए लोगों ने उसकी आवाज भी सुनी, लेकिन तब तक हाथी उसे अपनी सूंड से लपेटकर पटक चुका था। महिला की मौत की खबर पूरे इलाके में फैल गई वहीं सूचना मिलते ही टुंडी वन विभाग के लोग भी घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play