स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, ये रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा।