स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कोरोना के बिगड़े हालात को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से वह बैठक से नदारद रहेंगी। उनकी जगह राज्य के मुख्य सचिव शामिल होंगे।