स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में कमी आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.1 फीसदी कम होकर 46,320 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी वायदा 0.34 फीसदी गिरकर 66,405 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोना 0.9 फीसदी उछला था और चांदी में 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी।