स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में भी कोरोना गति कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में राजधानी लखनऊ की स्थिति सबसे खतरनाक हो गई है। इसे देखते हुए राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। आज 8 अप्रैल गुरुवार से प्रभावी होगा।