स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के 400वीं जयंती को मनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होनेवाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी की जयंती की 400वीं वर्षगांठ को बहुत ही धूमधाम के साथ पिछले साल 24 अक्टूबर को एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। बैठक में इस विशेष अवसर को मानने के लिए साल भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।