स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : : देशभर में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 1 लाख 26 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना फैलने के बाद अब तक ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर इतने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,29,28,574 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,18,51,393 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 685 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,66,862 हो गई।