place Current Pin : 822114
Loading...

नंबर वन राज्‍य है यूपी

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 07-Apr-21, 11:55 AM

👁 185 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : वैश्‍विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण साल 2020 विश्‍व के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। कोरोना काल में विश्‍व भर में चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष खाका तैयार किया गया। पूरे विश्‍व को महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक व भावनात्‍मक तौर पर प्रभावित किया। सर्वाधिक जनसंख्‍या वाले यूपी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रभावी निर्णयों के कारण प्रदेश में संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल रहा है। सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखते हुए विकास और जनकल्‍याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदेश में संचालित किया है। जिसका ही परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन टूटती रही और रोजगार के साथ-साथ विकास की कड़‍ियां जुड़ती रहीं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के संकल्‍प ‘जान भी जहान भी’ को सरकार ने प्रदेश में कोरोना काल के दौरान शत प्रतिशत पूरा किया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play