place Current Pin : 822114
Loading...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया खास संदेश

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 07-Apr-21, 11:34 AM

👁 170 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस खास मौके पर ट्वीट कर लोगों को खास संदेश दिया है। उन्होंने लिखा, विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर उन सभी लोगों की प्रशंसा करने का दिन है जो हमारे ग्रह को स्वस्थ रखने के लिये दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। आज स्वास्थ्य सेवा में रिसर्च और इनोवेशन के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी दिन है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से लड़ने पर ध्यान रखना चाहिए, जिसमें मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है। स्वस्थ रहने के लिए सभी संभव कदम उठाये। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए लिखा कि भारत की सरकार आयुष्मान भारत, पीएम जनौषधि योजना और अन्य तरीकों से जनता को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play