टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया: जमुड़िया के चिचुरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत आर एन कॉलोनी के निकट क्षेत्र मे एक लाख 75 हजार गैलन की क्षमता वाली एक ओवरहेड पानी टंकी रात करीब डेढ़ बजे के आसपास टुटकर गिर जाने से इलाके मे सनसनी फैल गई। गरिमत है की मंगलवार रात की इस घटना मे किसी के हताहत होने की कोई खबर नही मिली है। चिचुरिया ग्राम पंचायत के प्रधान विश्वनाथ संगुई ने कहा कि वामफ्रंट के जमाने मे इस पानी टंकी के सहारे दुर दराज के इलाकों मे पानी की आपूर्ति की जाती थी। पिछले 15 साल से भी ज्यादा समय से इस टंकी से पानी की आपूर्ति बंद थी। फिर से इस टंकी के जरिए लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति पंहुचाने के मकसद से सोमवार से टंकी मे पानी भरने का काम किया जा रहा था। उन्होंने इस घटना के लिए वामफ्रंट की सरकार को दोषी ठहराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी से पानी की आपूर्ति शूरु होने पर उनको पानी मिलने मे सहुलियत होती। मगर पानी टंकी के इस तरह टूटकर गिर जाने से वह बेहद निराश है।