एएनएम न्यूज़, डेस्क : धनबाद महिला थाना में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने एक सभ्य व्यक्ति की घिनौनी करतूत को सबके सामने खोल कर रख दिया। दरअसल एक युवती ने रो-रो कर थाने में एक डेकोरेटर संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि डेकोरेटर संचालक ने उसे उसकी जिंदगी संवारने का प्रलोभन दिया और 5 वर्षों तक उसके इज्जत से खेलता रहा। इसके बाद जब उस संचालक का युवती से मन भर गया तब एक सामुहिक विवाह कार्यक्रम में किसी अन्य युवक के साथ उस युवती का जबरन विवाह करा अपने कुकर्मों पर पर्दा डाल दिया। अब युवती न्याय चाहती है।