स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस की टीम पंजाब के रोपड़ से लेकर रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में शिफ्ट किया जायेगा। अंसारी को एंबुलेस की सहायता से पंजाब से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन के साथ-साथ सभी जरूरत के खाने-पीने के समानों को भी रखा गया है। 10 गाड़ियों और वज्र वाहन के काफिले के साथ यूपी पुलिस अंसारी को सड़क मार्ग से बांदा लाया जा रहा है।