स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। 31 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं सिल्लिगुड़ी के अशिनगर थाना क्षेत्र में दो क्रूड बम मिले हैं। बम मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अशिनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दुकान से दो बम बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतदान से ठीक एक दिन पहले इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक जनरल स्टोर की दुकान से दो सुतली बम मिले। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।