स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो मिला। जिसमें एक सांप ने एक पक्षी का ऐसे शिकार किया कि देखने वाले दंग रह गए। आपने भी शायद सांप के शिकार का ऐसा हुनर पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को भी @prey_0 नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक सांप एक पक्षी का शिकार करने के लिए टीवी के एंटीना पर चढ़ गया है। दरअसल, सांप को टीवी के एंटीना के ठीक नीचे एक पक्षी बैठा हुआ दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि वह कोई बाज या चील है।