स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 के दिन ही देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की नींव रखी गई थी। आज देश की अधिकत्तर राज्यों में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए आज सुबह 10:30 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी के स्थापन के उद्देश्य के बारे में भी बात करेंगे। वहीं पीएम के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।