स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के एक दिन बाद साउथ की सुपरस्टार भारतीय विजयशांति कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयी है। विजयशांति की भाजपा में घरवापसी पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुख हनुमंत राव का प्रत्रिक्रिया आया है, उन्होंने कहा, "विजयशांति पहले भाजपा में थीं और अब वह फिर से पार्टी में शामिल हो रही हैं। आम तौर पर, वह हवा के अनुसार जाती हैं। उन्हें स्टार प्रचारक के दयित्वे सौंपा है। आरएसएस और भाजपा के लोग कुछ समय के लिए किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं, लेकिन फिर वे अपनी ही पार्टी में वापस आ जाते हैं। यह हमें प्रभावित नहीं करने वाला है। हम पहले से जानते थे, जैसे वह एक पार्टी में रहना चाहती है। जो सत्ता में है। "