स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हमारे देश के शूरवीर योद्धा सरहद पर अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमेशा शांत और अनुशासित दिखने वाले ये सिपाही कितनी मस्ती भी कर सकते हैं? अगर नहीं तो उनका ये वायरल वीडियो आपको देखना चाहिए। दरअसल ट्विटर पर आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और ऐसा हो भी क्यों ना। वीडियो में सिपाहियों का एक ग्रुप होली के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। ये वीडियो लद्दाख का है जहां पर 17,000 फीट ऊंचाई पर बर्फ से ढके पहाड़ों पर ये सिपाही होली का जश्न एक दूसरे को रंग लगाकर मना रहे हैं। साथ ही ये सब हरियाणवी गाने पर डांस भी कर रहे है। जब से ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया गया है तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं।