स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पुडुचेरी में बुधवार को सुबह दस बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 41,468 हो गए हैं। इस महामारी से किसी और व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है जिससे मृतकों की संख्या 682 बनी हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 2,132 लोगों की जांच के बाद नए मामले सामने आए।