पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़, आसनसोल : नियामतपुर चितरंजन रोड में सोमवार की सुबह एक कोयले से भरी डंपर ने पलटी मार दिया। इससे ड्राइवर व किसी भी लोगों को चोट नहीं आयी है। ड्राइवर शिव शंकर महतो ने बताया कि, कोयले से भरी डंपर सोनपुर से चलकर डीवीसी को जा रही थी इसी दौरान नियामतपुर चितरंजन रोड में गाड़ी का टायर अचानक फट जाने के कारण गाड़ी पलटी मार दिया।
वहीं मौके पर कुल्टी थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचकर चितरंजन जाने वाली मार्ग में डंपर पलटी मारने के कारण लगी जाम को खाली कराया। साथ ही जेसीबी की मदद से कोयले से भरी डंपर को किनारे किया।