स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रही है। बता दें कि जहां दिल्ली में अब करीब 2000 के आसपास नए मामले रोजाना देखे जा रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में हर दिन 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, अकेले मुंबई की बात करें तो मुंबई में एक दिन में 5890 केस सामने आए हैं। बेहिसाब बढ़ रही इस तादाद के बीच महाराष्ट्र में कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के अंदेशे के बीच ये सख्ती की शुरुआत है।