स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मुंबई में बरसात कोरोना संक्रमण के बीच सार्वजनिक जगहों पर रोक लगाई गई है बावजूद उस पर कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे थे जिसे पुलिस द्वारा मुर्गा बनाया गया था जिसका वीडियो वायरल होने पर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है।
38-40 डिग्री तापमान में रविवार को भरी दोपहर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कुछ पुलिसकर्मियों ने करीब 6 से 7 लोगों मरीन ड्राइव पर मुर्गा बनाकर दौड़ाया। उस दौरान 3-4 पुलिसकर्मी एक पेड़ की छांव में बैठेकर आराम कर रहे थे जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी मुर्गा बनाकर लाठी लेकर लोगों को दौड़ा रहे थे। इस घटना का स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने वीडियो बना लिया और इसे पुलिस का अमानवीय व्यवहार बताते हुए इस वीडियो को मुंबई पुलिस को भेज कर कार्रवाई करने की मांग की। वीडियो का CP ने संज्ञान लिया और घटना की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन लेने का भरोसा दिया।