place Current Pin : 822114
Loading...


किसान बिल विरोध : सिख समाज द्वारा अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन

location_on asansol access_time 07-Dec-20, 03:19 PM

👁 109 | toll 49



1 2.0 star
Public

राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़, आसनसोल : केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में किसान आन्दोलन के समर्थन में आसनसोल में सिख समाज द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाल कर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया। आसनसोल पोलो मैदान से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकला गया। इस दौरान रणबीर सिंह जीतू ने कहा कि, केंद्र सरकार कृषि बिल पास कर किसानों से उनकी गाढ़ी कमाई छिनना चाह रही है जो कि इनके लिए काला दिन है केंद्र सरकार किसानों की कमाई को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाह रही है। किसान विरोधी बिल को लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है। लाख सरकार उनके आंदोलन को रोकने का प्रयास कर ले उनके ऊपर सितम ढा ले पर किसान मानेंगे नहीं इस कड़कती ठंड में तीन से चार आंदोलनकारी की मृत्यु हो गयी पर आंदोलन ना थमा और न थमेगा। अभी तक 5 बार बैठक हो चुकी है परंतु वह विफल रही कृषि बिल को पूरी तरह हटाना पड़ेगा। इस पर पूरी सहमति किसानों ने बना लिया है इसी के समर्थन में आगामी 8 दिसम्बर को देश व्यापी हड़ताल को सफल किया जाएगा। इस काले कानून बिल को प्रतिहार सरकार को करना ही होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत के लोग मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play