स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। सोमवार को पेट्रोल-डीजल फिर एक बार महंगा हो गया। सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपये तक पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल के दाम 73.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 83. 71 रुपये, 90. 34 रुपये, 85.19 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि इन शहरों में डीजल के दाम क्रमश: 73.83 रुपये, 80.51 रुपये, 77.44 रुपये और 79. 21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।