place Current Pin : 822114
Loading...


न्युज अपडेट

location_on भागलपुर access_time 06-Dec-20, 05:33 PM

👁 96 | toll 25



1 N/A star
Public

अभी अभी ..भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ा कोल में देर रात अपराधियों ने जमीनी विवाद में दीपक यादव की हत्या कर दी है, वहीं इस वावत में मृतक दीपक यादव के पिता प्रभूनाथ यादव ने बताया कि उनका बेटा दरवाजे पर खड़ा था , इसी दौरान लकड़ा कोल निवासी भीम यादव, योगी यादव, सोनू यादव रामजी यादव मनीष यादव और विजय पुत्र दीपक यादव को गोली मार कर हत्या कर दिया है, वहीं प्रभु नाथ यादव ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है,दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के पश्चात पीरपैंती थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक दीपक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया है,इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है,वहीं भागलपुर में लगातार हो रही हत्या कि घटनाओं से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है,अपराधिक घटनाओं और अपराधियों के बीच आए दिन गैंगवॉर की घटना से कलंकित भागलपुर में पिछले एक दशक से जरूर कुछ राहत मिली थी ,लेकिन पिछले कई दिनों से जिलों में अपराधियों का पुनः एक बार तांडव दिखनी शुरू हो गई है.. वाइट... प्रभु नाथ यादव, पिता ,मृतक वाइट... अरुण यादव, भाई, मृतक




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play