एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : केंद्रीय जल ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बोंनगांव आवास संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से अपनी जनसंपर्क यात्रा शुरू की। मंत्री ने बोंनगांव नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में दुकानों में जाकर दुकानदारों के बीच लीफलेट बांटे। राशन दुकानदार के हाथ में एक लीफलेट देते हुए उन्होंने दुकानदार को "भारत माता की जय" बुलवाया। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध आगे कहा, “बंगाल में अन्यायपूर्ण अत्याचारों के राजनीतिकरण और प्रशासन का अपराधीकरण और राजनीतिकरण किया जा रहा है।