एएनएम न्यूज़, डेस्क : शुक्रवार से रांची में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत हुई। इस बस में कंडक्टर से लेकर खलासी तक की भूमिका में महिलाएं होंगी और सभी पिंक पोशाक में होंगी। यह बस सेवा रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक (7 किलोमीटर) तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से 5 रुपए किराया वसूला जाएगा।