एएनएम न्यूज़, डेस्क : न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और दिन के दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है।