स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे और पिछले काफी समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। रवि पटवर्धन को हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा और रंगमंच में योगदान के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार सुबह उनका देहांत हो गया।
अभिनेता को इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा भी पड़ा था। फिल्मों और टीवी सीरियलों में अधिकतर दादाजी का किरदार निभाने वाले रवि पटवर्धन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा नाटकों में काम किया था।