टोनी आलम एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : बुधवार को बजे संयुक्त मोर्चा की माकपा प्रत्याशी ओईषी घोष ने चुनाव प्रचार किया। जामुड़िया इलाके के तीन नंबर वार्ड अन्तर्गत बाकशिमुलिया परिहारपुर बजंतिपुर इलाके मे बुधवार को संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी ओईषी घोष ने जनसंपर्क साधा। इसके साथ ही दोपहर में भी शिबपुर पनियाटी पावर हाउस मे चुनाव प्रचार करेंगी। इस मौके पर वरिष्ठ माकपा नेता तापस कवि नुमान अशरफ खान और अब्दुल कयुम सहित तमाम स्थानीय माकपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। ओईषी ने इलाके के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारो की नीतियां जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टीया सिर्फ पूंजीपतियो का ही स्वार्थ देखती है उनको आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल मे देश मे अल्पसंख्यक समुदाय खतरे में है उन पर आये दिन अत्याचार किए जा रहे हैं।