स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : लगातार बढ़ रहे देश में कवीड 19 के मामले। हर तरफ के उपायों के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में इस साल मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हो रही है। नागपुर और परभणी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।