स्टाफ रिपोर्ट, एएनएम न्यूज़: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 2021 महाकुंभ में प्रथम शाही स्नान हुआ और इसे विशेष बनाने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने साधु-संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इस स्वागत से साधु-संत काफी खुश नजर आए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। संतो ने मंत्र एवं श्लोक उच्चारण के बीच स्नान शुरू किया। सभी साधु संतों ने शांतिपूर्ण तरीके से स्नान किया। सभी अखाड़े के साधु संतों का स्नान होने के पश्चात फिर जनता ने स्नान किया। कई श्रद्धालुओं ने सुबह सुबह ही स्नान किया और वे अपने घरों को लौट गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में जनता से सख्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने के साथ साथ मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया।