place Current Pin : 822114
Loading...


भाजपा की "और नहीं अन्याय" रैली पर बम और गोलियों से हमला, 7 कर्मी घायल

location_on asansol, barabani access_time 05-Dec-20, 05:27 PM

👁 92 | toll 48



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबानी : भाजपा ने शनिवार से राज्य भर में "और नहीं अन्याय" कार्यक्रम शुरू किया हैं । शनिवार बाराबनी ब्लॉक में भाजपा पार्टी द्वारा "और नहीं अन्याय" रैली निकाली गई, रैली पर जामग्राम नंबर 4 के पास बड़े पैमाने पर बम और गोलीबारी से हमला हुआ । हमले में 5 भाजपा कर्मी गोली से घयाल हो गए। जिन्हें मोके से आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । पूरे घटना पर राजनीति पूरे चरम पर हैं एंव भाजपा एंव तृणमूल कांग्रेस पार्टी में आरोपों का दौर शुरू हो गया है । भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोराई ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोपों लगाते हुऐ कहा कि, तृणमूल कांग्रेस ये जान गई है कि उनकी सरकार जा रही है इसलिए वे हमारे रैली शुरू होने से पहले बमबारी और गोलीबारी करके हमारे कार्यकर्ताओं को डरा रहे है। बमबारी में हमारे मंडल अध्यक्ष सहित कई लोग घायल हो गए। दूसरी ओर बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने घटना के विषय भाजपा पर पलट वार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी आतंकवाद में विश्वास नहीं करती है, हमारी पार्टी शान्ति एंव विकास में विश्वास करती है । घटना में शामिल लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा हमारे शांतिपूर्ण क्षेत्र को रण क्षेत्र में बदलना चाहती है इसलिए इस तरह की रैली आयोजित कर संयोजक रूप से घटना को अंजाम दिया जा रहा है । वह इस संदर्भ में बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि, बाराबनी में प्रत्येक लोग तृणमूल कांग्रेस पार्टी जुड़े है। हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर विकास पर भरोसा करती है, यह भाजपा का गुटीय संघर्ष है। जिसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगया जा रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play