टोनी आलम, एएनएम न्यूज़,जमुड़िया : जमुड़िया के गगन फेरोटेक कारखाने मे श्रमिक असंतोष। लंबे समय से श्रमिको को उचित वेतन सुरक्षा, पीने के पानी सहित तमाम महत्वपूर्ण चीजो से प्रबंधन ने श्रमिको को वंचित रखा है। इसी के खिलाफ कारखाने के अंदर गेट को रोक कर सैकडों श्रमिको ने विरोध दिखाया। तृणमूल के श्रमिक संगठन आई एन टि टि यु सी नेता अभिजित चक्रवर्ती और दधिसिंधु मंडल ने कहा कि पिछले लंबे समय से वह प्रबंधन को अपनी समस्याओं के बारे मे बता रहे हैं। मगर प्रबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही दी जाती है। श्रमिको पर मानसिक अत्याचार किया जाता है। आठ घंटे के बजाय 12 घंटों तक काम करवाया जाता है। श्रमिको के पास ना तो कोई परिचय पत्र है और ना ही कोई नियुक्ति पत्र। कारखाने मे पीने के पानी की भी व्यवस्था नही है जिससे श्रमिको को हमेशा पेट की बिमारी लगी रहती है। श्रमिको को मास्क हेलमेट भी नही दीए जाते। इससे श्रमिक असुरिक्षत महसूस कर रहे हैं। विरोध करने पर उनको पुलिस का डर दिखाया जाता है। लंबे समय से उनको सरकार निर्धारित वेतन ना मिलने से वह आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गई। इस संदर्भ मे कारखाना प्रबंधन ई की कोई प्रतिक्रिया नही मिली।