Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साथ ही साथ जल संरक्षण को लेकर किया गया विशेष प्रशिक्षण।

location_on MK college, panki access_time 08-Mar-21, 05:41 PM

👁 689 | toll 251



News 40 Jharkhand -1.0 star
Public

पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जल संरक्षण को लेकर दिया गया विशेष प्रशिक्षण पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के सभागार में सोमवार की दोपहर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,! सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन के पश्चात स्वागत गीत से की गई जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा पदाधिकारी पवन कुमार व विशिष्ट अतिथि पूर्व सचिव डॉ बिंदेश्वरी सिंह एवं पुलिस निरीक्षक श्री प्रमोद रंजन नेहरू युवा केन्द्र के अक्षय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार दिए व देश की महान प्रेरणादाई महिलाओं की चर्चा की गई, साथ ही नेहरू युवा क्लब के द्वारा वर्षा जल के संरक्षण को लेकर अनेक तरह के उपाय भी बताए गए,!! इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं भारत की अनेक वीरांगनाओं पर आधारित नाट्य मंचन भी किया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार राम नेहरू युवा केंद्र के अक्षय कुमार सहित प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह प्रोफेसर राजीव रंजन प्रोफेसर बंसीधर सिंह दिलीप कुमार सिंह रमेश प्रसाद सिंह जिला सिंह संतोष साहू सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn