टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : एक महिला के ससुराल वालों पर घर में आग लगाकर बहु को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस के आने से स्थानीय लोगों ने पुलिस का घेराव कर विरोद दिखाया। उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर थुक दिया। दुर्गापुर के दुपचुरिया शिव मंदिर के पास हुए इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई। पुलिस को जनता के विरोध के आगे वापस लौटना पड़ा। पुलिस पर निष्क्रियताका आरोप लगाते हुए पुलिस कि गाडी पर लोगों ने थुक दिया। बारह साल पहले बांकुड़ा नित्यानंदपुर की टुंपा लो की दुर्गापुर के चिरंजीत लो के साथ शादी होई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही टुंपा के ससुराल वालों ने उसपर अत्याचार किया। शनिवार रात को पारिवारिक विवाद बहुत बढ गया। आरोप है कि 34 वर्षीय टुंपा को उसके पति चिरंजीत और उसके परिवार वालो ने एक घर मे बंद कर दिया और कमरे में आग लगा दी। टुंपा के घर वालों को उसके ससुराल वालों ने फोनकर बताया कि उनको सही समय पर टुंपा की लाश मिल जाएगी। टुंपा ने किसी तरह घर का दरवाजा तोड़ कर बाहर आकर पड़ोसी के घर आसरा लिया। रविवार की इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई। खबर मिरते ही टुंपा के मायके वाले दुर्गापुर आ गये। घटनास्थल पर वारिया थाने की पुलिस आ गयी। आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुचकर आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को आपस मे मिटाने की सलाह दी जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। दुपचुरिया इलाके मे आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।