स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बागी तृणमूल नेता शुभेंदु अधिकारी के नाम लिए बिना मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा “जो लोग प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक शिविरों के साथ संबंध रखते हैं, उनका लूटेरों के पार्टी में शामिल होने का स्वागत है। वहाँ जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जगह पर हजारों लोग शामिल होने के इच्छुक हैं।” बनर्जी ने नंदीग्राम और काँथि में शुभेंदु अधिकारी के दो निकट सहयोगियों को हटाने का आदेश दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभेंदु क्या प्रतिक्रिया देते हैं।